गाजीपुर। जिले में ओटीएस का लाभ लेने के लिए कुल 413519 उपभोक्ता है, जिनमे अभी तक मात्र 9906 ही उपभोक्ता अभी तक पंजीयन कराएं हैं। शेष अभी तक नहीं आ रहे हैं। वहीं जिले में लगभग 4972 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी, विद्युत बकाया में मुकदमा दर्ज हुआ है, जिनमें अभी तक मात्र 113 लोग ही अपना छूट के तहत राजस्व निर्धारण जमा किए हैं। शेष लोग अभी तक नहीं आ रहे हैं। वहीं अधिशासी अभियंता प्रथम मनीष कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द बकायादार उपभोक्ता एवं बिजली चोरी वाले उपभोक्ता इस एक मुश्त समाधान योजना का लाभ तत्काल ले लें, नही तो छूट बीतने के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।