फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक 249 विद्यालयों ने नहीं पूरा किया यू-डायस प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में यू-डायस प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई लेकिन अभी तक 249 विद्यालयों ने इस प्रपत्र को पूरा नहीं किया है। अबतक सिर्फ 871 विद्यालय ने ही यू-डायस प्रपत्र भर सके हैं। सबसे दयनीय स्थिति वित्तविहीन विद्यालयों और मदरसों की है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने यू-डायस प्रपत्र पूर्ण नहीं करने वाले विद्यालयों पर नाराजगी जताई है। चेतावनी दी है कि अगर वंचित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने 26 जुलाई तक यू-डायस प्रपत्र नहीं भरते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक 230 वित्तविहीन विद्यालयों और 19 मदरसों ने यू-डायस प्रपत्र पूर्ण नहीं किया है। जबकि 28 राजकीय विद्यालय, 96 एडेड विद्यालय, 670 नान एडेड और 77 मदरसा के विद्यालयों ने यू-डायस प्रपत्र पूर्ण किया है। जिले में संचालित हो रहे राजकीय, एडेड, नान एडेड विद्यालयों, सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों को यह यू-डायस प्रपत्र (डाटा संकलन प्रपत्र) भरना है। जिले का कोई भी विद्यालय वह चाहे प्राइवेट हो या सरकारी और चाहे जिस बोर्ड से संबंधित हो उन सभी को यह महत्वपूर्ण प्रपत्र भरना अनिवार्य है। यह विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण प्रपत्र होने के कारण इसी के आधार पर देश के सभी विद्यालयों का अलग-अलग बजट निर्धारण होता है। इसलिए इस प्रपत्र में सभी सूचनाएं सही भरी जानी चाहिए। इसमें गलत सूचना भरने वालों को दंडित किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपना-अपना यू-डायस प्रपत्र अपने संबंधित बीआरसी केंद्र से संपर्क कर प्राप्त कर लें। केंद्र पर मौजूद कंप्यूटर आपरेटर या यू-डायस प्रभारी से अपना यूजर आईडी और पासवर्ड लेकर इस प्रपत्र को पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि यू-डायस प्रपत्र पूर्ण करने के बाद उसकी हार्ड कापी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें