सिधौना रामपुर स्टेशन पर फीता काट कर टिकट खिड़की का उद्घाटन करते भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पां
खानपुर। सिधौना रामपुर हॉल्ट पर मार्च से बंद पड़ी टिकट खिड़की का सोमवार को पूजन-अर्चन के बाद पुनः संचालन शुरू हो गया। औड़िहार के स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय ने टिकट खिड़की का शुभारंभ किया। उन्होंने यात्रियों से नियमित टिकट खरीदने की अपील की। कहा कि टिकट बिक्री से रेलवे को राजस्व मिलेगा और हॉल्ट का संचालन सुचारु बना रहेगा। यात्रियों की संख्या के अनुपात में राजस्व नहीं मिलने पर भविष्य में हॉल्ट के संचालन पर असर पड़ सकता है। टिकट खिड़की दोबारा खुलने से सिधौना और आसपास के गांवों के यात्रियों में खुशी है।