फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सारनाथ एक्सप्रेस में चला टिकट चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सारनाथ एक्सप्रेस में मंगलवार को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन से लेकर औड़िहार जंक्शन के बीच टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। जिनके पास वेटिंग टिकट था, उनको हिदायत दी गई कि वह रिजर्व कोच में बैठकर यात्रा नहीं करेंगे। साथ ही जनरल कोच में भेजा गया। सारनाथ एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग अभियान चलने के कारण बेटिकट और वेटिंग टिकट लेकर चल रहे यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बेटिकट पकड़े गए यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है। यूटीएस बुकिंग काउंटरों पर भीड़ नियंत्रण के लिए यात्रियों को कतारबद्ध करने, मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुक करने में सहयोग के साथ-साथ क्यूआर कोड से भुगतान कर टिकट शीघ्र प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिग मशीन) से यात्री स्वयं अपना टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें