फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने वाहन खरीदने के नाम पर 81 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के महाहर धाम बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सराय मुबारक खाते से वाहन खरीदने के नाम पर ठगों ने मंगलवार को 81 हजार रुपये उड़ा दिया। खाते से पैसा कटने की सूचना मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। कासिमाबाद कोतवाली इमामुद्ददीपुर (केरवना) गांव निवासी अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि महाहर धाम बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सराय मुबारक में बैंक खाता है। इसमें वह खेती-किसानी से लाखों रुपये जमा कर रखा था। पीड़ित ने बताया कि उसके पास चार पहिया वाहन मौजूद हैं, जिसे बेचने के लिए वह एलेक्ट पोर्टल पर पूरा डिटेल अपलोड किया। इसी दौरान अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने बताया कि मैं कानपुर शहर से बोल रहा हूं, मुझे गाड़ी खरीदनी है। मोल भाव करते बयाना के तौर पर खाते में 10 हजार रुपये भेजने की बात करके मोबाइल फोन पे नंबर पूछा। उसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद देर शाम पैसा आने के बजाए खाते से कटने शुरू हो गए। चार बार में 25 हजार, 50 हजार, दो हजार और चार हजार खाते से ठगों ने जालसाजी करके उड़ा दिया। जब पैसा कटने का मैसेज मोबाइल पर आया तो पीड़ित अवाक हो गया। आनन-फानन में बैंक में शिकायत दर्ज कराई तथा खाते का संचालन बंद कराते हुए बुधवार को स्थानीय थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें