फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ठग उपेंद्र की साली का मकान बलिया में कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। फ्रॉड गैंग की महिला सदस्य और गैंग सरगना उपेंद्र राय की साली सृष्टि राय की बलिया में स्थित लगभग 53 लाख के भवन को जिला पुलिस प्रशासन और राजस्व टीम ने रविवार को कुर्क कर लिया। वर्तमान समय में महिला आरोपी जिला कारागार गाजीपुर में है। उसपर करीमुद्दीनपुर थाने और लखनऊ के विभूति खंड थाने में भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने विवेचना कर रिपोर्ट 28 जनवरी को पुलिस अधीक्षक को दी थी। हैबतपुर गांव में करीब 2.845 हेक्टेयर की भूमि पर बने भवन निर्माण कराया है।

एसपी ओमवीर सिंह ने रिपोर्ट पर बीते सात फरवरी को संस्तुति दी। डीएम के निर्देश पर जिला पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग टीम ने बलिया में पहुंचकर भवन को कुर्क कर लिया। इसकी कीमत करीब दो करोड़ है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि फ्रॉड गैंग का सरगना उपेंद्र राय माता, पिता, पत्नी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर लखनऊ से लेकर अन्य राज्यों और जनपद के लोगों ठगता था। गैंग की सदस्य सृष्टि राय द्वारा अवैध अर्जित धन द्वारा अचल संपत्तियां बनाई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें