मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल पहुंचने के दौरान काला झंडा दिखाने के लिए मौके पर पहुंचे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों मुख्यमंत्री के काफिले के नजदीक जाकर काला झंडा दिखाने का प्रयास कर रहे थे। गिरफ्तार होने वालों में सपा कार्यकर्ता मोहित यादव सिधौना, अमलेश यादव बहरियाबाद और रामनिवास बहरियाबाद है। कोतवाल सैदपुर राजीव सिंह ने बताया मुख्यमंत्री के काफिले में काला झंडा लेकर घुसने के प्रयास में तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।