फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ठगी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को सुबह सात बजे पहाड़पुर के पास से ठगी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के कई आभूषण बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मध्यप्रदेश के मैंहर थाना सतना की रेखा मलार, कामिनी मलार और राधना बताया। तलाशी में उनके पास से सोने की चेन, एक अंगूठी ,कान फूल, दो पायल, एक रिंग सहित एक मीना भी बरामद किया। इधर ठगी की शिकार पहुंची महिलाओं ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को खुशबू सोनकर रामपुर बन्तरा का पांच थान सोना, मंगलसूत्र दो लाकेट कान का छला एक बाली तीन चांदी का पायल तीन सिकड़ी और एक चांदी के रिंग पर हाथ साफ कर दिया। बंतरा निवासी माधुरी का एक छागल एक सिकड़ी, चांदी की सिकड़ी, चाभी पिन, एक जोड़ मीना और सुग्गी देवी का दो कड़ी छागल, चिंता का एक अंगूठी एक जोड़ी मीना, धरवा गांव की संगीता पत्नी सरवन का सोने का मांग टीका, नाक का नथिया, कील, गले की सिकड़ी अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिलाएं काफी शातिर है। क्षेत्र में लोगो के घरों में जाकर महिलाओं से पुराने बर्तन बदल कर नये बर्तन देती है और सोने चांदी के सामान पर गिफ्ट देकर महिलाओं को बरगलाती हैं। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें