फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेनों में सामान चोरी करने वाली तीन महिला महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह की तीन शातिर महिलाओं को आरपीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से यात्रियों से चोरी किए जेवरात, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुए। शातिर महिला चोरों ने पटना - पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच पड़ने वाले जमानिया, दिलदारनगर, गहमर, बक्सर, आरा स्टेशन पर ट्रेनों से लाखों रुपये के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी स्वीकार की हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 17 और 18 जून को रेल पुलिस की ओर से पटना - पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के आरा, बक्सर समेत चार रेल थाना क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन चलाया गया था। इस दौरान ट्रेनों में चोरी करने वाली तीन महिला गीता देवी, गुड्डी देवी और अनीता को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी महिलाएं बलिया जनपद की निवासी हैं। उनके कब्जे से चुराए गए जेवरात, आठ मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुए। बताया कि महिलाओं का मुख्य काम गिरोह बनाकर ट्रेनों एवं स्टेशनों से चोरी की वारदातों को अंजाम देना है। फिलहाल आरपीएफ मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें