सुहवल। खनन विभाग की ओर से सोमवार को थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान तीन ओवरलोड बालू लदे ट्रेलरों को पकड़ा कर सीज करते हुए 1.56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला खनन अधिकारी ईश्वरचंद ने बताया कि बिहार नंबर के तीन ओवरलोड बालू लदे ट्रेलर पकड़े गए। जांच में पाया गया कि इनमें तय क्षमता से अधिक बालू लदे हुए थे। जांच में यह भी पता चला कि ट्रेलर बगैर किसी वैध परमिट के संचालित हो रहे थे। सीज तीनों ट्रेलर को थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।