फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लोकवा टोकवा गांव के सिवान से सोमवार को पुलिस ने पैदल बिहार वध को लेकर जा रहे 11 बछड़ों को तस्करों से मुक्त कराया। साथ ही पूछताछ के बाद तीन तस्करों का चालान कर दिया। रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि तीन पशु तस्कर 11 बछड़ों को लेकर पैदल बिहार वध के लिए ले जाने के लिए लोकवा टोकवा गांव के सिवान में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेरेबंदी कर पशु तस्करों को धर दबोचा और 11 बछड़ों को गौ-आश्रय केंद्र भेजा गया। पकड़े गए तस्करों में बिहार प्रांत के दुर्गावती निवासी महेंद्र राम, खानपुर निवासी शिवनाथ और रामपुर उर्फ सलेमपुर निवासी रामलखन बिंद शामिल थे। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें