फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एनएच-67 पर दो किमी के दायरे में जांच के लिए तीन नमूने

विज्ञापन
हरदासपुर खुर्द गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-67 की जांच करती लोक निर्माण विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
दुल्लहपुर। गाजीपुर-आज़मगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-67 के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तीसरे चरण की जांच बृहस्पतिवार को हुई। जांच टीम ने बिरनो से मऊ सीमा पर स्थित हरदासपुर खुर्द गांव तक दो किमी की दूरी में सड़क के अलग-अलग हिस्सों में खोदाई कर तीन नमूने लिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीएल गौतम ने बताया कि जांच के दौरान लिए गए नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया हैं। उन्होंने कहा कि पहले हुई जांच के अधूरे हिस्से की रिपोर्ट भी अब लखनऊ भेजी जाएगी। सड़क चौड़ीकरण का कार्य डीएलपी की अवधि पूरी होने के बाद आगे बढ़ेगा। जानकारी दी कि जहां आबादी है, वहां नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया है। वहीं, मनिहारी–जखनियां–फद्दूपुर मार्ग पर सड़क निर्माण तेज़ी से जारी है और कुछ जगहों पर डामर का भी प्रयोग किया गया है। वहीं, पीडब्लूडी के इंजीनियर गौतम ने बताया कि आने वाले तीन महीने में जखनियां की सड़क पूरी तरह तैयार हो जाएगी तथा जखनियां बाज़ार में नाली निर्माण का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें