फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघबरन स्टेडियम के तीन खिलाड़ी हॉकी इंडिया के कोर ग्रुप में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 13 से 29 जनवरी के बीच ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला आदि जनपदों में हॉकी विश्वकप का टूर्नामेंट खेला जाएगा। उसमें भारत की ओर से खेलने वाली राष्ट्रीय टीम के फाइनल कोर ग्रुप में करमपुर के मेघबरन स्टेडियम के तीन खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है।
विज्ञापन

मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने बताया कि हॉकी इंडिया के कोर ग्रुप में करमपुर के स्टार ओलंपियन खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को फारवर्ड और राजकुमार पाल व पवन कुमार को मिडफील्डर के रूप में शामिल किया गया है।
राधेमोहन सिंह ने बताया कि विश्व कप प्रतियोगिता में खेलने के पहले आयोजित कैंप में पहले 60 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। जिनमें प्रदर्शन के आधार पर उनमें से 45 खिलाड़ी चयनित हुए। तत्पश्चात 33 खिलाड़ियों से बने कोर ग्रुप में मेघबरन स्टेडियम के तीन-तीन खिलाड़ियों का चयन होने से स्टेडियम में प्रशिक्षण पा रहे अन्य प्रशिक्षुओं को बड़ी प्रेरणा प्राप्त हुई है। स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने चयनित तीनों खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम को विश्व कप विजेता बनने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं। जबकि प्रशिक्षक इंद्रदेव ने कहा है कि वर्तमान में मेघबरन स्टेडियम उपलब्धियों का भंडार बन चुका है। कहा कि यह सफर आगे भी जारी रहेगा। क्योंकि स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह का हर सपना पूरा करना ही हमारा लक्ष्य बना हुआ है।
विज्ञापन

भारत चौथी बार करेगा हॉकी विश्व कप की मेजबानी
ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय ने फोन पर बताया कि भारत के लिए मेजबानी करने का यह चौथा मौका है। इसके पहले भारत ने 1982 में मुंबई, 2010 में नई दिल्ली, और 2018 में भुवनेश्वर में मेजबानी की थी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा कि इसके पहले 1975 में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब जीता था। कहा कि इस बार भारत को पुन: हॉकी का विश्व कप चैंपियन बनाने के लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर की टीम रवाना
वाराणसी मंडल की चैंपियन गाजीपुर की ताइक्वांडो टीम आगरा में आयोजित 66 वीं प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को शाम औड़िहार जंक्शन से रवाना हो गई।
विगत 2 व 3 सितंबर को मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के एमएएच इंटर कॉलेज में हुआ था। जिसमें 25 स्वर्ण पदक के साथ गाजीपुर ने चैंपियन का खिताब प्राप्त किया था। इसमे गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबीपुर में प्रशिक्षण प्राप्त जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव व मण्डल टीम के मुख्य कोच अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें