फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा नेता से रंगदारी मांगने वाले तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत जंगीपुर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि और भाजपा नेता लालजी गुप्ता से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्तों ने 20 लाख रुपये की व्हाट्सएप के माध्यम से रंगदारी मांगी थी। उनके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत जंगीपुर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता लालजी गुप्ता ने 31 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के मुताबिक 30 अगस्त को भाजपा नेता के मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक बदमाश द्वारा पहले तो गंदे शब्द का प्रयोग किया गया। इसके बाद उसके द्वारा पिस्टल, तमंचा और रिवाल्वर की फोटो भेजी गई। मैसेज कर 20 लाख की रंगदारी मांगी। उसने धमकी दी कि सीधे ऊपर जाओगे। स्कूल फूंकवा देंगे। जल्द हां या ना का जवाब दो। इसके बाद बदमाश ने फिर गाली दी। एसपी के मुताबिक मामले में जांच के बाद सुनील उर्फ सोनू यादव निवासी ग्राम जमसडा थाना दुल्लहपुर, गोलू यादव पुत्र दीना यादव निवासी कृष्णा नगर वार्ड नंबर 8 अहिरपुरवा थाना जंगीपुर और एक नाबालिग को शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त सुनील उर्फ सोनू यादव के पास से एक देशी तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया है। जबकि इसके अलावा मामले में विवेक सिंह उर्फ करिया सिंह निवासी ग्राम सोनहरा, दुल्लहपुर का नाम प्रकाश में आया है, जिसकी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें