फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार, 13 मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। सुहवल थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम दिलदारनगर-सुहवल बाइपास के सुजानपुर गांव के पास से वाहन चेकिंग के दौरान तीन अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही दो पिकअप पर लदी दस गाय, तीन बछड़ों को बरामद किया गया। वहीं पशु तस्करों के पास से तीन मोबाइल और 6650 रुपये नकदी बरामद किया गया।
विज्ञापन

सुहवल थाने की पुलिस सुजानपुर गांव के पास दिलदारनगर-सुहवल बाइपास पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो पिकअप जिला मुख्यालय की ओर से तेज रफ्तार में आती हुई नजर आईं। रुकने का इशारा करने पर दोनों पिकअप के चालकों ने वाहनों का रफ्तार और बढ़ा दिया। तेजी के साथ दोनों पिकअप तेज रफ्तार संग बिहार की ओर से जाने लगी। पुलिस ने सक्रियता का परिचय देते हुए दोनों पिकअप की घेराबंदी की। घेराबंदी करके दोनों पिकअप को पकड़ लिया गया। मौके से तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब पिकअप के पर्दे को खोला गया तो अंदर एक-एक पिकअप पर पांच-पांच की संख्या में गायों को बांधा गया था। दोनों वाहनों को पुलिस थाने लेकर आई। इस दौरान दो गायों ने दो बछड़ों को जन्म दिया। पुलिसिया पूछताछ में तस्करों की पहचान पिकअप चालक लौलेश निषाद निवासी सुरवल मामीदार का पुरवा थाना सरधुआ जनपद चित्रकूट, मुकेश कुमार द्विवेदी निवासी हस्ता थाना चित्रकूट और रूपचंद निषाद निवासी बेरावर थाना राजापुर चित्रकूट के रूप में हुई। तलाशी में पशु तस्करों के पास से तीन मोबाइल और 6650 रुपये नकदी बरामद किया गया। वहीं दस गाय और तीन बछड़ों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वह काफी दिनों से इस धंधे में हैं। वह मवेशियों को बिहार ले जा रहे थे। वहीं तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। इसके बाद सक्षम मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों तस्करों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

सुहवल एसओ संतोष कुमार राय ने बताया कि वाहन चेकिंग में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद पिकअप और मवेशियों की कीमत 25 लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें