फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में तीन घायल, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के अंधारीपुर गांव में मंगलवार की देर शाम नशे में धुत एक युवक को पट्टीदार को अपशब्द कहना महंगा पड़ गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर घायलों को उपचार के लिए रेवतीपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। गांव निवासी मुद्रिका यादव शराब के नशे में अपने पट्टीदारों के दरवाजे के सामने अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर एवं लाठी-डंडा चलने लगा। मारपीट में मुद्रिका यादव (44), संजय यादव (30) एवं अरविंद यादव (35) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें