क्षेत्र के जफरपुर गांव के पास गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर 12 बजे बाइक सवार को बचाने में टेंपो ने साइकिल सवार को रौंदा और इमली के पेड़ से टकरा गया। ग्रामीणों ने ड्राइवर विजय प्रकाश राम (30) निवासी खुजहि थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ को बाहर निकाला और धर्मागतपुर पीएचसी भेजा। जबकि दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विजय बिहार से बैंड पार्टी का साजो-सामान लेकर आ रहा था। जफपुर गांव के पास शेखपुर के कयामुद्दीन अहमद और सिंघासन अहमद साइकिल से जफरपुर बहन के घर से लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।