फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर राख, बकरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोनहरा थानाक्षेत्र के रोहिली गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से एक किसान की तीन रिहायशी झोपड़ियों में आग लगने से उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई। वहीं, महिला झुलस गई। लेखपाल अजीत कुशवाहा ने बताया कि रोहिली गांव निवासी रामध्यान कुशवाहा की झोपड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, तब तक तीन झोपड़ियां जल चुकी थीं। एक बकरी, 10 क्विंटल धान, एक क्विंटल गेहूं, तीन चारपायी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से पीड़ित राम ध्यान कुशवाहा की माता मराछी देवी (60) भी आंशिक रूप से झुलस गई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासिमाबाद एसडीएम संजय यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार को तत्काल तीन कंबल व ग्राम प्रधान की तरफ से राशन की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें