फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन छात्राएं संदिग्ध अवस्था में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राएं एक साथ लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने बताया कि बीते 21 जून को पढ़ने के लिए जखनिया आई थीं। शाम तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई, देर रात होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि किशोरवय की दो सगी बहनों के साथ पड़ोस की लड़की जखनिया पढ़ने के लिए आई थीं, वापस नहीं लौटी तो परिजन काफी खोजबीन किए पता नहीं चला तो शादियाबाद थाने पर इसकी सूचना दी। भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र वर्मा ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम गठित की गई है, जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें