फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दर्जन बकरियों की मौत से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में बीते एक सप्ताह में तीन दर्जन बकरियों की मौत हो गई। बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं होने से पालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। साथ ही उन्होंने आक्रोश जताते हुए बताया कि महीनों से सिधौना स्थित पशु अस्पताल बंद हैं। इसके चलते पशुओं का टीककरण नहीं हो पाता है। बीमारी का पता कैसे कराया जाए, जब कोई डाक्टर ही नहीं मौजूद है। गांव के पिंटू, अरमान, वकील, मोनू, राजू, खुरमुल्ली और बेचू राम सहित दो दर्जन लोगों की बकरियों की अचानक गर्दन ऐंठने के साथ मर जा रही हैं। अचानक इतनी बड़ी संख्या में बकरियों की मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परेशान बकरी पालकों का कहना है, कि महीनों से बंद पड़े सिधौना स्थित पशु चिकित्सालय की वजह से न कोई टीकाकरण होता है न ही किसी पशु का कोई इलाज हो पाता है। पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों के कमरे में हमेशा ताला लटका रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें