फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बेटी की शादी के तीन दिन बाद मां का शव भूसे वाले कमरे में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसा कक्ष में फंदे से लटका मिला शव, रुपये को लेकर बहन से हुआ था विवाद
विज्ञापन

परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख- पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के शक्करपुर कला गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकता मिला। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की तलाश में जुटी हुई है।
शक्करपुर कला गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी कमली देवी (45) शुक्रवार की रात परिजनों के साथ खाना खाकर सोने चली गई। सुबह परिजन उठकर दिनचर्या में लगे थे। इधर कमरे में विवाहिता नहीं थी। परिजनों ने खोजबीन शुरू किया, तो पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पशुओं के लिए भूसा रखे गए कक्ष को खोलना चाहा तो अंदर से बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने भूसा कक्ष वाले दरवाजे को तोड़ा तो अंदर कमली रस्सी के फंदे से लटक रही थी। पति संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि सात जून को बड़ी पुत्री लड़की लवली की शादी थी। ऐसे में पैसे को लेकर वह काफी परेशान रही।
उसकी बड़ी बहन से चार-पांच साल पहले उससे तीन लाख रुपये उधार लिया था जो उसने शादी में देने रा वादा किया था। बहन से पैसा नहीं मिलने से वह काफी परेशान और तनाव में रह रही थी। इसी पैसे को लेकर को दोनों बहनों में एक दिन पहले विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

इधर विवाहिता की मौत से परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बरेसर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति संजय कुमार के तहरीर पर मुकदमा दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें