बरेसर थाना पुलिस और साइबर के संयुक्त टीम ने एक महिला के खाते से 25 हजार रुपये उड़ाने वाले तीन साइबर अपराधियों को नोनहरा थाना क्षेत्र के चकाजम पुलिया के पास से बृहस्पतिवार को धर-दबोचा। उनके पास से 24 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया जबकि फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जंगीपुर थानाक्षेत्र के बसंतपुर निवासी गुड़िया देवी के आधार कार्ड का नंबर लेकर और फर्जी तरीके से उसका फिंगर प्रिंट बनाकर खाते से ग्राहक सेवा केंद्र लखनौली से 25000 रुपये उड़ा दिए गए थे। बरेसर थाने में इसक ा मुकदमा दर्ज किया गया था। टीम ने आरोपी साइबर अपराधी राज कुमार उर्फ राजा चटाईपारा थाना नोनहरा, धर्मेंद्र राजभर उर्फ राजू और ग्राहक सेवा केंद्र अरखपुर संचालक रंजीत यादव निवासी अख्तियारपुर थाना नोनाहरा को चकाजम पुलिया से गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा गुड़िया देवी के खाते से ग्राहक सेवा केंद्र लखनौली से निकाले गए 25 हजार में से 24हजार बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी मिली है। मुख्य अभियुक्त अजीत कुमार निवासी अख्तियारपुर थाना नोनहरा घटना के बाद से ही फरार है।
आरोपियों से पूछताछ पर पता चला कि वे लोग ग्राहक सेवा केन्द्र पर पैसा निकालते समय गांव देहात की महिलाओं अथवा कम पढ़े लिखे लोगों का आधार नंबर चोरी कर एवं उनके फिंगर प्रिंट का स्क्रीन शार्ट लेकर फर्जी तरीके से इलेक्ट्रानिक संसाधनों के माध्यम से रबर का फिगंर प्रिंट बनवाकर खाते से पैसे निकालते थे। गिरफ्तारी टीम में बरेसर थाना उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय, हेडकांस्टेबल प्रमोद कुमार, साइबर टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक वैभव मिश्र, मुकेश कुमार, राजकुमार, विकास श्रीवास्तव, शिव प्रकाश शामिल थे।