फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवतियों के भगाने के तीन मामले, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। तीन अलग-अलग थानों में युवतियों को भगाने के मामलों में पुलिस केस दर्ज कार्रवाई में जुटी है। पहला मामला : सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को चार दिन पूर्व एक युवक बहला- फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की शाम मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते 13 जुलाई की सुबह पुत्री घर पर कुछ बताए बिना कहीं चली गई। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो अनहोनी की आशंका से उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चला। काफी प्रयास के बाद पता चला कि गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। घर पर परिवार के सदस्यों ने बताया कि पुत्री 50 हजार नगदी व सोने के आभूषण भी साथ ले गई है। यह आभूषण पुत्री की शादी के लिए बनवा कर रखा था। इस संबंध में सुहवल थानाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरा मामला : सादात थाना क्षेत्र के एक गांव कि किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला- फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते 14 जुलाई की रात पड़ोस का एक युवक साथियों के साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजन आरोपी युवक के घर गए तो वह नहीं मिला। युवक के परिजनों ने गाली देकर भगा दिया। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।
तीसरा मामला : जंगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पांच दिन पूर्व एक युवक बहलाफुसलाकर भगा ले गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि बीते 12 जुलाई को पुत्री बिना बताए कहीं चली गई। देर शाम तक नहीं लौटी तो तलाश में परिजन जुट गए। पता चला कि रिश्तेदारी का एक युवक पुत्री को बहला- फुसलाकर भगा ले गया है। जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी हुई है, जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें