फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रईमाला गांव स्थित नहर पुलिया के पास से पुलिस ने शनिवार की देर रात चोरी के सामान से साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद रविवार को चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि देर रात पुलिस गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप चोरी का सामान लेकर जा रहा है। जिस पर घेरा बंदी कर राईमाला गांव स्थित नहर के पास से पिकअप वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चोरी की 100 पैकट चाय बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव निवासी ओमप्रकाश यादव, तारनबांध निवासी अकबर सुलेमानी ऊर्फ जुम्मन और तियरी निवासी संजय सिंह बताया। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें