बलिया। मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन अभियुक्तों को चाकू डंडा के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक नीरज यादव वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चक्रमण कर रहे थे, उसीस दौरान थाना में मारपीट के दर्ज प्राथमिकी के वांछित पियूष कुमार, अमर निवासीगण रतसड़ कलाँ पोस्ट आफिस के पास व आशीष चौरसिया निवासी पकड़ीतर को झिंगुरी चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों के कब्जे से एक चाकू, डंडा बरामद किया।