फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई को जान से मारने की धमकी, छानबीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के जेई ने एक युवक पर जान से मरने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शाहबाजपुर गांव में पिछले दस दिनों से विद्युत आपूर्ति केबल बॉक्स में फाल्ट होने के कारण बिजली सप्लाई ठप है। इस खराबी को समझने के लिए गांव के कुछ युवक उपकेंद्र पर आए थे। इसी बीच किसी युवक ने जेई को फोन करके खराबी को दूर करने का अनुरोध किया। जेई प्रेमचंद ने आरोप लगाया कि युवक द्वारा गाली देने साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई है। कोतवाल बलवान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें