फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की होलसेल दुकान में हजारों की चोरी

विज्ञापन
गहमर स्थित किराना दुकान में चोरी के बाद खाली रैक।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित एक किराना की होलसेल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। शनिवार की रात दुकान का दरवाजा तोड़ कर चोरों ने 27 हजार की नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। गहमर गांव निवासी मनोज चौरसिया की कोतवाली से कुछ दूरी पर किराने की होलसेल की दुकान है। शनिवार की शाम वह दुकान बंदकर घर चले गए थे। रविवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो दुकान में सामान बिखरा हुआ था और कैश बाक्स में रखे 27 हजार रुपये गायब थे। वहीं, करीब 73 हजार रुपये का काजू और बादाम भी गायब था। चोरी की जानकारी हुई तो आस-पास के लोग जुट गए। छानबीन में पता चला कि चोर दुकान के पीछे की दीवाल पर चढ़कर दरवाजा तोड़कर घुसे थे। उन्होंने सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें चोर कैश काउंटर से रुपये निकालते दिखाई दिए। दुकान मालिक सोनी चौरसिया ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें