फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाजरे के साथ इस बार होगी ज्वार की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संस्थाओं ने 133 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में इस बार बाजरा के साथ ही ज्वार की खरीदारी होगी। इसके लिए क्रय केंद्र खोला जाएगा। इस संबंध में कृषि विभाग से इन फसलों के उत्पादन के संबंध में ब्लाकवार रिपोर्ट मांगी गई है। उधर आगामी धान की खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं की तरफ से 133 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव सौंपा गया है।

बीते वर्ष जिले में बाजरा की खरीदारी की गई थी। शासन की ओर से दो सौ मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए दो केंद्र खोले गए थे। उस दौरान 19 किसानों से 29.4 एमटी की खरीद की गई थी। इस वर्ष बाजरा के साथ ही ज्वार की भी खरीदारी की जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग से ब्लाकवार फसलों के उत्पादन के संबंध में सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन

उधर धान की खरीद शुरू होने में वैसे तो अभी काफी समय शेष है लेकिन उसकी तैयारी शुरू हो गई है। आगामी खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं की तरफ से 133 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें विपणन शाखा 34, पीसीएफ 12, पीसीयू 62, यूपीएसएस 20, मंडी समिति चार तथा भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। राइस मिलों का सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही मिलों की जियो टैगिंग भी की जाएगी।



गत वर्ष 54 मिलों के सापेक्ष 45 में ब्लेंडर लगा था। कामन धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये तथा ग्रेड-ए का 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। मालूम हो कि बीते वर्ष जिले को दो लाख 15 हजार एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 124 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस दौरान 99.27 प्रतिशत यानी 213439 एमटी की खरीद की गई थी। यह खरीद 35953 किसानों से हुई थी।



जिले में 2394 गांठ नया बोरा उपलब्ध



गाजीपुर। जिले में धान की खरीद पहली नवंबर से होती है। खरीद के लिए पर्याप्त बोरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। आगामी खरीद के लिए यहां 2394 गांठ नया बोरा उपलब्ध है। इसके साथ ही 12 सौ गांठ बोरा आवंटित हुआ है जो शीघ्र ही जिले को मिल जाएगा। यही नहीं 39 सौ अतिरिक्त गांठ बोरा का आवंटन भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन




किसान खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीयन कराएं। जिन किसानों का गेहूं बिक्री के समय का पंजीयन है वह अपने पंजीयन को संशोधित कर फिर से लाॅक कर सकेंगे।



- अनुराग पांडेय, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें