फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ए बचवा इ हमार अंतिम फोन ह...

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के रजागंज पुलिस चौकी स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु से सोमवार को पति की डांट से नाराज होकर एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। इससे पूर्व उसने पति के मोबाइल पर फोन करके पुत्र से कहा कि ए बचवा इ हमार अंतिम फोन ह...। ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। महिला की तलाश की जा रही थी। देर शाम तक परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन

बिरनो थाना क्षेत्र के खड़कपुर निवासी सुमन देवी (38) दोपहर में पशुओं के लिए घास लाने की बात कहकर घर से निकल गई। जबकि पति रामाशीष राजभर घर पर मोबाइल छोड़कर जंगीपुर किसी काम से गया था। दोपहर बाद तीन बजे महिला ने गाजीपुर घाट से एक दुकानदार के मोबाइल से पति के मोबाइल नंबर पर फोन किया। इसे उसके बेटे सत्यम राजभर ने उठाया तो उसने कहा कि ए बचवा इ हमार आखिरी फोन ह, और उसके बाद फोन काट दिया।
पुत्र ने इसकी जानकारी परिजनों एवं पिता को दी। परिवार के लोग गाजीपुर घाट पहुंचे और पूछते हुए वीर अब्दुल हमीद सेतु पर पहुंचे, जहां दुकानदारों एवं राहगीरों ने बताया कि लाल-पीले रंग की साड़ी पहने एक महिला ने गंगा में छलांग लगाई है।
विज्ञापन

तत्काल घटना की जानकारी मरदह थाना के गोपालपुर घरिहा गांव स्थित मायके पक्ष के लोगों को दी गई। परिजनों ने बताया कि सुबह पति रामाशीष राजभर ने पत्नी सुमन देवी को पैसे को लेकर डांट दिया था, जिससे वह नाराज हो गई थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि इस तरह का कदम उठाएगी। बताया कि मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया जाएगा।

-
दो दिन पहले नहाने आई थी महिला
गाजीपुर। परिजनों ने बताया कि बिरनो से महिला सुमन देवी दो दिन पूर्व एक कार्यक्रम में नहाने यहां आई थी। किसी को क्या पता था कि वह 20- 25 किमी बिरनों से गाजीपुर घाट आने के बाद वीर अब्दुल हमीद सेतु पर पहुंच जाएगी। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें