दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया बाजार में स्थित आयोजित निमंत्रण में आए मुड़ियारी गांव निवासी तेज बहादुर राम की बाइक शनिवार की देर शाम चोरों ने उड़ा दी। काफी खोजबीन पर पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल तारावती ने बताया कि सूचना मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद