फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 60 हजार नकदी व आभूषण ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के फरीदपुर में सोमवार की रात चोरों ने संजय कुमार प्रजापति के घर को निशाना बनाया। संजय प्रजापति ने बताया कि परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे चोर घर में घुस गए और अलमारी में रखे आभूषणों के साथ लगभग 60 हजार रुपये नकदी लेकर भाग गए। घटना की सूचना थाने में दी गई है। वहीं महना गांव के डेरा पर भी चोरी की कोशिश हुई। शिवकुमार के घर में चोर घुस गए, लेकिन परिवार के लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। हड़बड़ी में चोर बिना लिए भाग निकले। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें