फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 12 हजार नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद चौराहे के पास स्थित एक कोल्ड ड्रिंक एजेंसी का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोरों ने काउंटर में रखा 12 हजार नकदी के अलावा कई बोतल कोल्ड ड्रिंक भी लेते गए। एजेेंसी संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

जलालाबाद पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित भैरव कोल्ड ड्रिंक एजेंसी गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर स्थित है। एजेंसी के प्रोपराइटर गोपाल साहू रोज की तरह देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर ताला तोड़कर एजेंसी में घुस गए और काउंटर में रखा 12 हजार नकदी के अलावा कई बोतल कोल्ड ड्रिंक भी लेते गए। सुबह ताला टूटा देख कर आसपास के लोगों ने हुई चोरी की जानकारी गोपाल साहू की दी। घटना से कुछ ही दूरी पर स्थित जलालाबाद चौक पर पुलिस का पिकेट भी रहता है। मौके पर पहुंचे गोपाल साहू ने चोरी की पुष्टिकर जलालाबाद पुलिस चौकी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें