फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक लाख के आभूषण पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने सोमवार की रात मकान एवं पंचायत भवन के सचिवालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान, एक लाख के आभूषण एवं दो हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। नगर कोतवाली के हेमितपुर गांव स्थित पीजी कालेज के प्रोफेसर डा. जेके राव पांच वर्ष से मकान बनवाकर रहते हैं। मां के निधन पर ब्रम्हभोज में सम्मलित होने के लिए ताला बंदकर परिवार के साथ रसड़ा घर गए थे। चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर दो एलसीडी टीबी, दो हजार नकदी, मंगलसूत्र, दो चेन, चार कान के आभूषण, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। रसड़ा से घर पहुंचने पर पीड़ित परिवार को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खानपुर : अमेदा गांव स्थित पंचायत भवन के सचिवालय का दरवाजा चाड़कर बैटरी, इंवर्टर, कंप्यूटर प्रिंटर, सीसी कैमरा और दो सोलर पैनल उठा ले गए। रोजगार सेवक दिनेश प्रजापति ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने के दौरान पंचायत भवन से 200 मीटर दूर सरसों के खेत में एक इंवर्टर और एक बैटरी मिली। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी सैदपुर के एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित और खंड विकासधिकारी दिनेश कुमार को दी। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें