दुल्लहपुर। जलालाबाद स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय से चोरों ने बृहस्पतिवार की देर रात ढाई लाख कीमत के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी ह़ुई है। शुक्रवार को प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने विद्यालय का ऑफिस खोला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कार्यालय में रखा दो लैपटॉप, प्रोजेक्टर की मशीन, एलईडी, सीसीटीवी के डीवीआर, प्रिंटर स्कैनर, कम्प्यूटर सेट, सपोर्ट किट, साउंड पोर्टेबल लाउडस्पीकर सहित खेलकूद के किट गायब थे। उन्होंने बताया कि चोर पीछे से चहारदीवारी फादकर अंदर प्रवेश कर गए। कार्यालय का ताला तोड़कर आलमारी एवं अन्य जगहों पर रखा उपकरण उठा ले गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद बहादुर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन की।