फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरों ने ताला तोड़ उड़ाया हजारों रुपये का आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर चौकी क्षेत्र के दुबिहा बाजार स्थित सराफा दुकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोरों ने हजारों रुपये के आभूषण चुरा लिए।
विज्ञापन

बलिया जनपद के कोटवारी गांव निवासी सुनील सोनी की दुबिहा स्थानीय बाजार में सराफा की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह देर शाम दुकान बंद करके घर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह पड़ोसियों की सूचना पर वह पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर सामान अस्त- व्यस्त थे। हजारों रुपये के आभूषण गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच करने में जुट गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में असावर चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र कौशीक ने बताया की जांच चल रही है। सीसीटीवी को खंगालने के साथ चोरों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें