फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अलमारी तोड़ चोरों ने एक लाख 20 हजार उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी शमीम अख्तर के मकान से चोर एक लाख बीस हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों के बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कस्बा निवासी शमीम अख्तर देर शाम खाना खाने अपने पुराने घर कस्बा के वार्ड नंबर पांच में खाना खाने चले गए। इधर चोर छत के सहारे सीढ़ी का दरवाजे के ताला तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी में रखी नकदी एक लाख बीस हजार ले गए। इधर जब खाना खाने के बाद नए मकान में पहुंचे तो खुली अलमारी में रखा रुपया गायब मिला। पीड़ित शमीम अख्तर ने लिखित पत्र के माध्यम से दिलदारनगर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में पवन उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें