रामपुर मांझा पुलिस की गिरफ्त में बिजली निगम के सर्तकता दल में संविदा के पद पर तैनात कंप्यूटर ऑप
गाजीपुर। बिजली विभाग की सतर्कता टीम जांच के दौरान उपभोक्ताओं को तरह- तरह भय दिखाकर ऑफिस में बुलाकर पैसे की डील करती है, ऐसी शिकायत मिली थी। इसकी जांच के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा एसओजी, सर्विलांस की टीम और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि शिकायतकर्ता रामपुर मांझा थाना के देवचंदपुर निवासी आशुतोष दुबे की शिकायत सही मिली। सतर्कता दल में संविदा के पद पर तैनात आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर मियापुरा निवासी वसीम रईनी को ओवरब्रिज मिश्ररौलिया रोड से गिरफ्तार करते हुए अवैध वसूली के 13000 रुपये नकदी बरामद किया। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। इस रैकेट में जो भी शामिल होगा, उसके विरुद्ध साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है। बिजली विभाग के सतर्कता टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर चेकिंग के नाम पर, जेल जाने और जुर्माने का भय दिखाकर अवैध तरीके से वसूली की जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा। इसके लिए अलग- अलग टीम काम कर रही है।