फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। स्थानीय ब्लाक रोड स्थित संत लखनदास पीजी कालेज में पांच सौ प्रवासियों के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर शनिवार को पहुंचे प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग कासिमाबाद के उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य की निगरानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सरफराज आलम एवं डा. अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। उनका रिकार्ड रजिस्टर्ड करके राहत सामग्री किट देकर वाहनों से उनको गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी उदयराज मौर्य, प्रभारी नोडल अधिकारी प्रभाकर पांडेय, सचिन कुमार, तहसीलदार विराग पांडेय, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, राजस्व निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, चितरंजन चौहान, जितेंद्र यादव, नेहा यादव, अमरजीत राजभर, प्रशांत कुमार, विनोद यादव, सुरेश यादव, उपेंद्र कुमार, सुनील पासवान, फिरोज कुमार, उमाशंकर राम, संजय कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें