सादात। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात के डा. आर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को बाहर से आए 123 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। थर्मल स्क्रीनिंग किए गए सभी लोगों को क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवंमाध्यमिक विद्यालयों में क्वारंटीन किया गया है। डा. प्रसाद ने शनिवार को नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय सादात में क्वारंटीन किए गए 80 प्रवासियों की जांच की, उनकी परेशानियों को दूर किया। टीबी के एक मरीज को दवा उपलब्ध कराई गई। उधर प्राथमिक विद्यालय और मां काली आदर्श आईटीआई शिशुआपार में क्वारंटीन 25 लोगों को फल और भोजन की व्यवस्था प्रबंधक प्रद्युम्न राय द्वारा की गई। प्राथमिक विद्यालय सवास, बूढनपुर, सौरी सहित अन्य विद्यालयों मेंक्वारंटीन किए गए लोगों की ग्राम प्रधान एवं गांव के लोग मिलकर व्यवस्था कर रहे हैं।