बकरीद तथा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एसडीएम की अध्यक्षता में सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने त्योहार मनाने के दौरान सदभाव कायम रखने की बात कही। उन्होंने खुले और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी ना करने के निर्देश दिए। पुलिस गस्त बढ़ाकर असमाजिक तत्तवों पर नजर रखा जाएगा। शांति समिति की बैठक में सेवराई के एसडीएम रमेश मौर्या ने कहा कि खुले और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी देने के बजाय कुर्बानी बंद स्थानों पर कर सकते हैं। कुर्बानी के बाद मलबे का निस्तारण गांव से दूर उचित स्थानों पर किया जाएगा। मस्जिदों में एक बार में पांच लोग ही कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए नमाज अदा कर सकेंगे। सावन मास में बिना जुलूस के शांतिपूर्ण ढंग से कोविड गाइडलान का पालन करते हुए श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एवं बिजली विभाग को त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्रों में बिजली, पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक प्रकार से कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार आलोक कुमार, थाना निरीक्षक प्रभारी कमलेश पाल, नगर पंचायत के चेयरमैन अविनाश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय, अमित जायसवाल, सरफराज खान, मंजूर खान, चुन्नू, बल्ली यादव, जुबैर खान, शमशाद खां, बाबर खान, सेराज खान, इरफान खान, कपिल कुमार, डा. श्याम नारायण सिंह कुशवाहा, श्यामबिहारी, एहसान अहमद मौजूद थे।