फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में शहर की तर्ज पर होगी साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस योजना से जिले के 1238 ग्राम पंचायतों में से पहले फेज में 84 ग्राम पंचायतों के 155 राजस्व गांवों में नगर की तरह कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने करीब 44 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जिसमें से फिलहाल, 28 ग्राम पंचायतों के 50 राजस्व गांवों में कूड़ा उठान से लेकर निस्तारण तक की व्यवस्था बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुका है। जो सोमवार तक विभाग को उपलब्ध होने की संभावना है।
विज्ञापन

शासन की ओर से पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को पहले चरण में शामिल किया गया है। जहां आबादी से 200 मीटर की दूरी पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही गांवों में कूड़ा उठान के लिए नगर पालिका और पंचायत की तरह ग्राम पंचायत में भी वाहन लगाए जाएंगे। वहीं, गांवों में जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही चार से पांच घरों को मिलाकर सोकपीट बनाया जाएगा। जिससे भूगर्भ जल संरक्षण का कार्य हो सकेगा।
वहीं, पंचायत राज विभाग ने इसके लिए गांवों की सूची तैयार की है। सरकार स्वच्छता पर जोर दे रही है इसके लिए अब शहरों जैसा गांवों को स्वच्छ बनाने की कवायद तेज कर दी गई। पहले फेज में 84 गांवों का चयन किया गया है। हर ग्राम पंचायत में आबादी के हिसाब से व्यवस्था होगी। बड़ी आबादी वाले गांव में करीब 25 लाख तक खर्च होंगे।
विज्ञापन

प्रथम फेज में 84 गांवों का चयन किया गया है। इसके लिए शासन को करीब 44 करोड़ की कार्य योजना बनाकर भेज दी गई है। प्रत्येक गांव में कूड़ा उठान के लिए एक -एक वाहन खरीदें जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। कूड़ा निस्ताण की व्यवस्था होने से ग्रामीणों को गंदगी से निजात मिलेगी।
जल्द होगा भूमि पूजन
ग्राम पंचायतों से ओडीएफ प्लस के तहत काम कराने के लिए पंचायत राज विभाग निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांवों पर जहां पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाना है। वहां जल्द ही भूूमि पूजन कार कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।
कई विभागों के सहयोग से होगा काम
जनपद के 84 गांवों में ओडीएफ प्लस के तहत विभिन्न विभागों से समन्वय कर कूड़ा उठान से लेकर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा समेत अन्य विभाग शामिल है। ऐसे में गांवों में साफ-साफ की उचित व्यवस्था होने से गंदगी से होने वाले संक्रामक बीमारियों से लोगों को निजाज मिलेगी।
गांवों को स्वच्छ बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। पहले चरण में 84 गांवों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। आबादी से 200 मीटर की दूरी पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

श्री प्रकाश गुप्ता, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें