फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अध्यक्ष पद पर 72 उम्मीदवारों के बीच होगा घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आठ नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर 72 उम्मीदवारों के बीच सियासी घमासान होगा। इसमें सबसे ज्यादा दावेदार जहां दिलदारनगर नगर पंचायत में हैं वहीं बहादुरगंज में सबसे कम हैं। यही नहीं सभी निकायों के 136 वार्डों में सदस्य पद के 668 प्रत्याशियों के बीच भी जोर आजमाइश होगी। जिले में पहले चरण में चार मई को मतदान होगा। तीन नगर पालिका परिषदों एवं पांच नगर पंचायतों के लिए होने वाले इस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को प्रतीक चिह्नों के आवंटन के साथ पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के लिए 87 एवं वार्ड के सदस्य पद के लिए 705 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें नगर पालिका परिषद गाजीपुर में अध्यक्ष पद पर 14 एवं सदस्य के लिए 139, जमानिया में 14 एवं 121 तथा नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अध्यक्ष के लिए आठ एवं सभासद के लिए 134 ने पर्चा दाखिल किया था। इसी तरह नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष पद के लिए आठ एवं सदस्य के 85, सादात में 11 एवं 51, बहादुरगंज आठ एवं 72, जंगीपुर 11 एवं 52 तथा नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष पद पर 13 एवं सभासद के लिए 51 ने नामांकन किया था। नाम वापसी के दौरान आठ निकायों में अध्यक्ष पद के 15 एवं सदस्य पद के 37 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर 72 तथा वार्ड के सदस्य पद पर 668 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें