फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पैदल यात्रियों के लिए घाट पर रहेगी फेरी नाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-3 के अधिशासी अभियंता ने बच्छल का पुरा-रामपुर पीपा पुल पर 14 जून से वाहनों का आवागमन बंद करने का निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पैदल यात्रियों के लिए बच्छल का पुरा घाट पर फेरी नाव उपलब्ध रहेगी। पीपा पुल बंद होने से सेवराई एवं मुहम्मदाबाद तहसीलों के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सात किलोमीटर की जगह पर 40 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। पुल बंद हो जाने पर मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गंगा तट पर बसे शेरपुर, सेमरा, तिवारीपुर, हरिहरपुर, सुल्तानपुर आदि गांवों के किसानों को गंगा पार के खेतों में जाकर कृषि कार्य करने के लिए छोटी-छोटी नावों से जान जोखिम में डालकर कृषि यंत्रों के साथ गंगा पार आना-जाना पड़ता है। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के लोगों को गंगा पार के गांवों रेवतीपुर, नगदिलपुर, रामपुर, पकड़ी, गौरा आदि गांवों की दूरी, जो सात से 10 किमी की जगह अब चारपहिया वाहन से 40 किमी की दूरी तय कर जिला मुख्यालय स्थित शहीद सेतु से जाना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी कभी भी 15 अक्तूबर से पुल पर आवागमन शुरू नहीं करता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें