छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में बोलते पार्टी के जिला प्रभारी राकेश त्र
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को शहर के छावनी लाइन स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित की गई थी। जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी पर जोर देने की आवश्यकता हैं। इससे स्थानीय उद्योग और घरेलू उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। देश के विकास के लिए सरकार और नागरिकों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस कार्यशाला से लोग समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत लक्ष्य का संकल्प राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत कर रही है। इसको लेकर मंडल कार्यशाला 28 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानूप्रताप सिंह, बृजेंद्र राय, कालीचरन राजभर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।