फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बगैर बिजली कनेक्शन के हैं जिले के 297 विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने की कवायद की जा रही है, लेकिन अभी भी जिले के विभिन्न विकासखंडों में 297 विद्यालय ऐसे हैं, जहां अब तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है। इसके पीछे बिजली के खंभों की विद्यालय से अधिक दूरी होने को मुख्य कारण बताया जा रहा है। वजह चाहे जो हो, बच्चों और अध्यापकों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2267 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1465 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक एवं 452 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से जहां तमाम जतन किए जा रहे हैं, वहीं उनमें सुविधाओं के विस्तार के क्रम में कायाकल्प के तहत उन्नीस पैरामीटर पर कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई वर्ष बीत जाने के बाद भी विभिन्न विकास खंडों के 1976 विद्यालयों में ही बिजली की सुविधा हो पाई है।
297 विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन अब तक नहीं हो सका है। ऐसे सबसे अधिक विद्यालय जखनिया विकासखंड में हैं जबकि पांच नगर क्षेत्रों में एक भी विद्यालय में इस तरह की समस्या नहीं है। यही नहीं 78 विद्यालय ऐसे हैं जहां वायरिंग का काम नहीं हुआ है। इसमें जखनिया में नौ, सैदपुर 10, देवकली दो, बिरनो एक, गाजीपुर आठ, करंडा एक, कासिमाबाद तीन, बाराचवर एक, मुहम्मदाबाद आठ, भांवरकोल सात, जमानिया 21, भदौरा तीन, नगर क्षेत्र सादात एक तथा नगर क्षेत्र गाजीपुर में तीन विद्यालयों में वायरिंग नहीं है।
विज्ञापन

विद्यालयों में बिजली कनेक्शन न होने के पीछे बिजली के खंभों की विद्यालयों से 40 मीटर से अधिक दूरी को मुख्य वजह बताया गया है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित किए जा रहे हैं। बिजली के अभाव में इनका संचालन कर पाना मुनासिब नहीं होगा। विद्यालयों में बिजली न होने से बच्चों एवं अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ विद्यालयों में कनेक्शन है लेकिन वहां वायरिंग की स्थिति ठीक नहीं है।
सबसे ज्यादा जखनिया ब्लाक के विद्यालय
गाजीपुर। जिले के विभिन्न विकासखंडों के 297 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है। इनमें सबसे ज्यादा विद्यालय जखनिया ब्लॉक में हैं। भदौरा में 14, भांवरकोल 14, बिरनो सात, देवकली 37, करंडा छह, कासिमाबाद 11, बाराचवर आठ और मनिहारी में आठ विद्यालय हैं। इसके अलावा मरदह 29, मुहम्मदाबाद 18, नगर में चार, रेवतीपुर 10, सदर 24, सादात 11, सैदपुर 20, जखनिया 38 एवं जमानिया विकासखंड के 34, नगर क्षेत्र जमानिया एवं सादात में दो-दो विद्यालय बिजली के कनेक्शन की सुविधा से वंचित हैं।नगर क्षेत्र दिलदारनगर, सैदपुर, बहादुरगंज, जंगीपुर, मुहम्मदाबाद में एक भी विद्यालय नहीं है।
विज्ञापन

संबंधित विभाग से समन्वय बनाया जा रहा है। जल्द ही शेष विद्यालयों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। हेमंत राव, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें