फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक ही रात पांच ट्यूबवेलों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के डुहिया गांव के पश्चिम तरफ सिवान में स्थित पांच ट्यूबवेलों से शनिवार की रात चोरों ने करीब एक लाख के कृषि संबंधी विभिन्न सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित किसानों को सुबह उस समय हुई जब वह अपने ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां रखे कृषि संबंधित सभी सामान गायब थे। चोरी की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। चोरी की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित किसान उदय भान राय के ट्यूबवेल से मोटर व स्टार्टर, चंद्रशेखर राय के ट्यूबवेल से बैटरी और झटका मशीन, देवदत्त राय, ओमप्रकाश राय एवं बृजेश राय के ट्यूबवेल से बैटरी चलित मशीन एवं अन्य कृषि संबंधित सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक ही रात में एक साथ पांच ट्यूबवेलों से चोरी होने से किसान सहित अन्य लोग भयभीत हैं। फिलहाल पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें