फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 15 बाइक बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज पुलिस ने रविवार को रामपुर बंतरा स्थित हाइवे तिराहे पर घेराबंदी कर चार चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 15 बाइक बरामद की। तलाशी में एक तमंचा और कारतूस भी मिला। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस को मिली सफलता की बाबत पत्रकारों को जानकारी दी। बताया कि पुलिस टीम थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय के नेतृत्व में शादियाबाद तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की तीन बाइक पर सवार चार शातिर चोर नंदगंज की तरफ आ रहे हैं। सक्रिय पुलिस टीम रामपुर बंतरा स्थित हाइवे तिराहे के पास वाहन चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद तीन बाइक पर चार लोग आते दिखाई पड़े। लेकिन चेकिंग देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम सौरम गांव निवासी राजू उर्फ सलाउद्दीन, चंदन कुशवाहा, त्रिभुवन कश्यप उर्फ छोटू और लखमीपुर बरहपुर गांव निवासी अशोक सिंह यादव बताया। उनकी निशानदेही पर 12 अन्य जगहों पर चोरी कर रखी गई बाइक बरामद की गई। एसपी ने बताया कि चोर वैवाहिक कार्यक्रमों में बाइक उड़ाते थे। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जाएगा। एसपी ने इस सफलता पर टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। टीम में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह, कृपेंद्र प्रताप सिंह, धर्मदेव चौहान, फूलचंद यादव, सचिन सरोज, जय कुमार, विनीता, देवानंद, विनय कुमार, मनीष कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें