फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से नकदी समेत हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगज। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के शहीद स्मारक इंटर कालेज स्थित एक चाय-मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार की शाम 10 हजार नकदी सहित एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई। बरहपुर निवासी मटरू गुप्ता रोज की तरह दुकान बंद करके घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने दस हजार नकदी सहित पानी का बोतल एवं इवर्टर सहित करीब 10000 के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन करने में जुट गई। इससे चार माह पहले भी चोरों ने हजारों रुपये नगद और सामान पर हाथ साफ किया था। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दुसरी तरफ नगर कोतवाली के महुआबाग स्थित सहकारी कालोनी जाने वाली सड़क के पास विजय कुमार की पान की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक हजार का सामान उड़ा दिया। घटना की जानकारी होने पर सुबह पीड़ित के होश उड़ गए। दुकानदार ने बताया इससे पूर्व भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें