फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से दो लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
सिधौना बाजार में विश्वास ज्वेलर्स की दुकान से चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार में मंगलवार को भोर में चोरों ने एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़ और उसे चाड़कर दो लाख रुपये के आभूषण ले उड़े। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। उधर, दुकान से कुछ दूरी पर एक खेत में आभूषण के खाली डिब्बे पड़े मिले। महमूदपुर गांव निवासी मूलचंद यादव की सिधौना बाजार में आभूषण की दुकान है। रोज की तरह वह देर शाम दुकान बंदकर घर चले गए। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर में लगा ताला टूटा हुआ है और एक हिस्सा चाड़कर उठाया गया। जब दुकान के अंदर पहुंचे तो आलमारी में लगा ताला टूटा था और आभूषण गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल कर छानबीन शुरू की तो दुकान से कुछ दूरी पर स्थित सरसों के खेत में आभूषण रखने वाले सभी खाली डिब्बे पड़े मिले। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लगी रही। प्रभारी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। बहादुरगंज : अराजकतत्वों ने विद्यालय की खिड़की तोड़कर कमरे में रखा स्पोर्ट्स का सामान चुरा लिया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन की। उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट स्कूल) देवली में अराजकतत्वों ने विद्यालय की खिड़कियों की छड़ निकालकर कमरे में प्रवेश किया और बक्से में रखे स्पोर्ट्स के सामान बैट, स्टैंप, क्रिकेट पैड, बैडमिंटन लेकर चले गए। घटना की जानकारी होने पर प्रधानाचार्य मोहम्मद अली खान ने बीईओ को जानकारी देने के पश्चात पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें