फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलकधारी इंटर कालेज में चोरी

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के तिलकधारी इंटर कालेज बिझवल में रात चोरी के बाद आलमारी का बिखरा सामान। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के बिझवल गांव स्थित तिलकधारी इंटर कालेज के कमरे का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने नौ कम्प्यूटर व 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में जुट गई। प्रबंधक संध्या यादव ने बताया कि कंप्यूटर कक्ष से नौ कंप्यूटर और एक प्रिंटर, एक यूपीएस सहित आलमारी के लाकर को लोहे की राड से चांडकर चोरों ने उसमें रखा 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इधर चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुुट गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर ने बताया कि मामले की छानबीन करने के साथ चौकीदार से पूछताछ की जा रही है। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नगसर थाना क्षेत्र के सरहुला गांव स्थित आदर्श बालक बालिका इंटर कालेज के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने लैपटाप, पंखा, डीवीआर कैमरा सहित अन्य सामान उड़ा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें